मुंबई | Malaika-Amrita Dancing Video: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनकी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों बहनों को अकसर अपने गर्ल्स गैंग के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अब एक बार फिर से दोनों ही बहने एक साथ चर्चा में हैं। अब दोनों बहनों का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों बहनें मस्ती में चूर नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें :- Akshay Kumar की मां की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, शूटिंग बीच में छोड़ ब्रिटेन से मुंबई वापस लौटे
Malaika Arora ने बहन Amrita Arora ने साथ की गई मस्ती का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों बहने बिल्कुल मस्त होकर अपनी कमर को ऐसे मटका रही हैं कि देखने वाले फैंस भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- मशहूर एक्ट्रेस Leena Paul 15 दिन की पुलिस रिमांड पर, दिल्ली पुलिस ने किया है गिरफ्तार
Malaika-Amrita Dancing Video: इस वीडिया को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अमृता अरोड़ा को भी टैग किया है। ये वीडियो इनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
मलाइका-अमृता दोनों बहने वीडियो में ‘टच इट’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए मलाइका ने ‘हिप्स डोंट लाय’ भी लिखा है। ये वीडियो दोनों बहनों की जबरदस्त बॉडिंग को भी दर्शा रहा है।
ये भी पढ़ें :- खतरों के खिलाड़ी 11: दिव्यांका त्रिपाठी ने प्यारा सा नोट लिख रोहित शेट्टी को किया धन्यवाद!
बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी के साथ मलाइका अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अपने डांसिंग स्किल के लिए मशहूर हैं। वे ’मुन्नी बदनाम हुई’, ’माही वे’, ’छैया छैया’ जैसे गानों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। वे एक एंटरप्रेन्योर और फिटनेस एक्सपर्ट के तौर पर भी जानी जाती हैं।