नई दिल्ली । बाॅलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) पर अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपने योगासन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
मलाइका भले ही 47 साल की हो गई हो, लेकिन वे किसी भी यंग एक्ट्रेस को टक्कर देने में काफी आगे है। उनकी फिटनेस का राज योग ही है। मलाइका ने लोगों से भी योग को अपनाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें:- Amarnath Yatra 2021 : तीसरी लहर की आशंका ने रोकी अमरनाथ यात्रा, फिर भी बाबा बर्फानी दर्शन कर सकेंगे भक्त
Malaika Arora अपनी लव लाईफ को लेकर तो हमेषा चर्चा में रहती है, लेकिन वे योग को लेकर भी काफी सीरियस है। मलाइका ने योग के लिए कहा कि, यह उनके लिए जिंदगी जीने का एक तरीका है। योग मेरे लिए कसरत, फिटनेस या शरीर को शेप देने तक ही सीमित नहीं है। मेरे लिए यह जिंदगी जीने का एक तरीका है और अगर आप अपनी जिंदगी में इसे एक हिस्सा बनाएंगे तो मुझे नहीं लगता कि आप कभी सोचेंगे कि योग उबाऊ है। मलाइका ने योग का महत्व बताते हुए इसे लोगों को अपनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसे जीवन का एक तरीका बना लें और आपको इसी तरह जीना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni’s New Look : महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक देखा क्या ? एक बार में पहचानना भी है मुश्किल
बाॅलीवुड़ फिल्मों में अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाली Malaika Arora अब टीवी की भी स्टार बनी हुई है। सोषल मीडिया के साथ ही टीवी पर भी मलाइका छाई रहती है। टीवी रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में मलाइका को बतौर जज देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें:- इंडियन आइडल 12 : Sawai Bhatt हुए बाहर तो फूटा Navya Naveli का गुस्सा, लोग बोले-शनमुखा को बचाने के लिए हो रहा ड्रामा