नई दिल्ली | Mouni Roy Enjoy Bachelor Party: बाॅलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द अपने बाॅयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। लेकिन वे शादी से पहले भी एंजाॅय करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने अपने गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी की और उसमें जमकर मस्ती की। पाटी की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही है।
Mouni Roy Enjoy Bachelor Party: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी राॅय अपने बाॅयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ अगले साल विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसलिए वे अभी अपनी आजादी को पूरी तरह से एंजाॅय करने में लगी हैं। मौनी अभी गोवा में हैं और अपने गर्लगैंग के साथ पार्टी में मस्ती कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- स्विमिंग पूल में दिखा आलिया भट्ट का नया अंदाज, फोटोज हुई वायरल
इन तस्वरों में मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में दिख रही हैं। उनकी बैचलर पार्टी के ये तस्वीरें उनकी गर्लगैंग फ्रेंड एक्ट्रेस आशका गरोड़िया ने शेयर की हैं जो लगातार वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, महिलाओं के साथ गुजारा गया अद्भुत वक्त...सेलिब्रेटिंग मोनोबिना... इस सब के लिए आशीर्वाद.. सिर्फ आशीर्वाद..मोमो। इसे ऑर्गेनाइज करने और हमे बुलाने के लिए शुक्रिया।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: धमाके से दहला पाकिस्तान! कराची में हुआ विस्फोट, 12 लोगों की मौत, कई घायल
भारत में ही करेंगी शादी
मौनी रॉय अब दुबई की जगह भारत में ही शादी करेंगी। हालांकि, अभी उनकी शादी की जगह की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन, खबरों की माने तो मौनी अपने परिवार और दोस्तों के बीच ही शादी करना चाहती हैं। मौनी और उनके बाॅयफ्रेंड सूरज नंबियार अगले साल जनवरी में शादी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- दोबारा आईपीएल के रंग में नजर आएंगे गौतम गंभीर, लखनऊ टीम से मिला ऑफर
पश्चिम बंगाल की मौनी और बैंगलुरु के सूरज
आपको बता दें कि, मौनी रॉय पश्चिम बंगाल के कूच बेहर की रहने वाली हैं। सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में सती माता के किरदार से फेमस हुई मौनी ‘नागिन’ में भी नागिन का किरदार निभाकर लोगों को इंप्रेस कर चुकी हैं। यहीं नहीं मौनी ने बॉलीवुड में भी काम किया है। वहीं, उनके बाॅयफ्रेंड सूरज एक बैंकर होने के साथ ही दुबई में बिजनसमैन हैं और बैंगलुरु के जैन परिवार से तालुक रखते हैं।
Photos: शादी से पहले Mouni Roy की बैचलर पार्टी, गर्लगैंग के साथ ऐसे की सेलिब्रेट, तस्वीरें वायरल
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...