नई दिल्ली | Raj Kundra Ponography Case: राज कुंद्रा अश्लील फिल्म केस से संबंधित मामले में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra in Ponography Case) से पूछताछ की है, जिसमें पुलिस को कुछ और अहम जानकारी मिली है। करीब आठ घंटे की पूछताछ में पुलिस ने पोर्न वीडियो केस के कई पहलुओं पर पूछताछ करके शर्लिन चोपड़ा से कई महत्वपर्ण जानकारी जुटाई है।
ये भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन के बंगले सहित तीन रेलवे स्टेशनों पर बम रखने की साजिश, मुंबई में फैली दहशत
पुलिस का समन मिलने के बाद शुक्रवार को शर्लिन चोपड़ा बयान दर्ज कराने के लिए दोपहर में मुंबई अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के समक्ष पहुंची और लंबी चली पूछताछ के बाद करीब आठ बजे वहां से रवाना हुई।
ये भी पढ़ें:- भिंड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक दर्जन से ज्यादा लोग आपत्तिजनक हालत में मिले
शर्लिन को सता रहा गिरफ्तारी का डर
अश्लील फिल्म मामले (Sherlyn Chopra in Ponography Case) में शर्लिन चोपड़ा को भी अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। जिसके चलते शर्लिन ने पहले ही अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी थी जिसे पिछले हफ्ते ही एक अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
ये भी पढ़ें:- भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने कहा – अमेरिका द्वारा दी गई केवल 75 लाख वैक्सीन की खुराकें, और मदद करने की जरूरत
अब तक 11 लोग गिरफ्तार
आपको बताते चले कि, अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने पहले ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्प को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। दोनों अभी जेल की सलाखों के पीछे बंद है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार किये गये हैं।
ये भी पढ़ें:- कान में ईयरफोन लगाकर गाने सुनना पड़ा भारी, जोरदार धमाके के साथ फटा Earphone, युवक की मौत