मनोरंजन

महिला से रेप और छेड़छाड के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये जाना-माना एक्टर, सीरियल Naagin 3 का है खास चेहरा

Share
महिला से रेप और छेड़छाड के आरोप में गिरफ्तार हुआ ये जाना-माना एक्टर, सीरियल Naagin 3 का है खास चेहरा
नई दिल्ली । मनोरंजन इंडस्ट्री का हमेशा ही विवादों से नाता रहा है. हर दिन कोई न कोई सेलेब्स विवादों में घिरा नजर आता है. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सेलेब्स सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एकता कपूर के सीरियल नागिन 3 (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) विवादों में घिर गए हैं. पर्ल वी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पर्ल वी पुरी पर  Rape का आरोप है जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि Pearl V Puri बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. ये भी पढ़ें:- Sunny Deol के लिए जनता का विज्ञापन | सांसद महोदय हुए लापता, जिसे भी मिले आकर उचित इनाम पाएं… Media Reports के मुताबिक, एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक महिला ने रेप (Rape) का आरोप लगाया है. जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कल देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं. ये भी पढ़ें:- ‘गली बॉय’ को बाद एक बार फिर साथ होंगे Alia Bhatt और Ranveer Singh! करण जौहर बनाने जा रहे ये फिल्म आपको बता दें कि पर्ल वी पुरी ने 2013 में मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखा था और सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ से उन्होंने डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई सीरियलों में काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा पहचान उन्हें एकता कपूर (Ekta Kapoor) के नागिन 3 से मिली. इसके अलावा पर्ल वी पुरी ने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया हैं. ये भी पढ़ें:- Yami Gautam ने निर्देशक आदित्य धर के साथ गुपचुप शादी की, फैंस हुए सरप्राइज्ड
Tags :
Published

और पढ़ें