नई दिल्ली। अभिनेत्री हेलेन मिरेन को लगता है कि प्रकृति मानव जाति के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह महामारी उस दिशा में प्रकृति द्वारा दिया गया एक सबक है।
अपनी आगामी फिल्म 'द वन एंड ओनली इवान' के एक विशेष वर्चुअल प्रेस इवेंट में भाग लेने वाली मिरेन ने कोविड -19 मानदंडों के तहत आवश्यक तकनीकी अनुभव का आनंद लिया, जो उन्हें आकर्षक लगा।
मिरेन ने कहा, "यह एक आकर्षक तकनीकी अनुभव था, और यह हमारे काम, पेशा के बारे में शानदार चीज है। हम हमेशा और लगातार नए अनुभवों से अवगत होते हैं, जैसे कि इस डिजिटल अनुभव से अवगत हुए।" 'द वन एंड ओनली इवान' पशु अधिकारों की बात करता है, और जानवरों की देखभाल और उपचार जैसे विषय के बारे में जागरूकता फैलाता है।
उन्होंने आगे कहा, "प्रकृति और जानवर हमारे जीवन और हमारे अस्तित्व का हिस्सा हैं, साथ ही कीड़े-मकोड़े और बीमारियां भी। प्रकृति की दुनिया हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, इसे लेकर हम सिर्फ अपने ज्ञान की शुरुआत में हैं। उदाहरण के लिए यह कोविड-19 उसी दिशा में हम सबके लिए बड़ी सबक है। 'द वन एंड ओनली इवान' 21 अगस्त को भारत में डिजनी हॉटस्टार प्रीमियम पर रिलीज हुई है।
प्रकृति हमारे जीवन का, अस्तित्व का हिस्सा: हेलेन मिरेन
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...