मुंबई। अभिनेत्री नेहा पेंडसे शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने शार्दुल को अपने सपनों का राजकुमार बताया है। ग्रहमुख पूजा की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि वह काफी खुश हैं।
नेहा ने कहा, "जिंदगी के इस चरण में आकर मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी करने जा रही हूं और एक नए व खूबसूरत परिवार का सदस्य बनने जा रही हूं।
ये बहुत अच्छे लोग हैं और इनके साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।" उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अहसास है।
मेरी जिंदगी में शामिल सभी लोगों को बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस मौके को इतना खास बनाया।" नेहा पेंडसे मराठी और हिंदी जैसी कई भिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'बिग बॉस' और 'मे आई कम इन मैडम' जैसे शोज के चलते वह टेलीविजन की दुनिया में भी बेहद मशहूर हैं।
नेहा पेंडसे सपनों के राजकुमार संग शादी को तैयार
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...