मनोरंजन

मनोरंजन इंडस्ट्री को धक्का! जाने-माने पॉप सिंगर ‘ताज’ का निधन

ByNI Entertainment Desk,
Share
मनोरंजन इंडस्ट्री को धक्का! जाने-माने पॉप सिंगर ‘ताज’ का निधन
नई दिल्ली | Singer Taz Passed Away: बॉलीवुड को अपनी आवाज से कई हिट्स सांग देने वाले पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी (Tarsame Singh Saini) का निधन हो गया है। तरसेम मनोरंजन इंडस्ट्री में ‘ताज’ के नाम से मशहूर थे। उनके निधन के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री समेत पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के अनुसार, 54 साल के पॉप सिंगर तरसेम सिंह सैनी (ताज) कई दिनों से बीमार थे और लीवर फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ है। पिछले महीने ही आए थे कोमा से बाहर Singer Taz Death: जानकारी के अनुसार, पॉप सिंगर ताज का निधन 29 अप्रैल, 2022 को लंदन में हुआ है। ये बात भी सामने आ रही है कि, पिछले काफी समय से ताज हर्निया की बीमारी से पीड़ित थे। पिछले 2 सालों से वह काफी बीमार थे और कोमा में थे। उनके परिवार ने पिछले महीने ही उनके कोमा से बाहर आने की जानकारी दी थी। ये भी पढ़ें:- एनएफटी, बिटकॉइन, क्रिप्टो नियम और बहुत कुछ में सबसे बड़ी चाल जादुई आवाज से नाचने पर मजबूर कर देते थे लोगों को Singer Taz Passed Away: अपनी जादुई आवाज से लोगों को नचाने वाले तरसेम सिंह सैनी को 90 और 2000 के दशक में पॉप म्यूजिक को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए जाता है। ताज ने कई खूबसूरत गानें गाए हैं। जिनमें ‘नचांगे सारी रात’, ‘गल्लां गोरियां’, ‘दारू विच प्यार’ जैसे हिट सॉंग भी हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में ‘कोई मिल गया’, ‘तुम बिन’ और ‘बाटला हाउस’ के भी गाने गाए हैं। साल 90 में आए बैंड स्टीरियो नेशन के वे लीड सिंगर थे। उनके जाने से मनोरंजन जगत को बड़ा धक्का लगा है। ये भी पढ़ें:- राखी सावंत ने इस जगह से निकलवाया रितेश के नाम का टैटू, चीख उठी…
Published

और पढ़ें