मुंबई। प्रख्यात अभिनेता प्रेम चोपड़ा 23 सितंबर को 85 साल के हो जाएंगे। उनका मानना है कि प्रतिभा का उम्र से कोई लेना-देना नहीं है। अभिनेता ने अपने दशकों लंबे फिल्मी करियर में 360 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने तरह-तरह के किरदार निभाए हैं।
'बॉबी', 'कटी पतंग' और 'दो रास्ते' उनकी ऐसी कुछ फिल्में हैं, जिन्होंने उन्हें खास पहचान दिलाई। 1970 से 80 के दशक में विलेन के रूप में उनके निभाए किरदारों को दर्शक आज भी याद करते हैं। फिल्मों की दुनिया से वह छह दशक से अधिक लंबे समय तक जुड़े रहे और उनका मानना है कि कलाकार कभी रिटायर नहीं होते हैं।
अगर किसी में काम करने की वाकई में इच्छा है, तो उसके लिए हमेशा कोई न कोई काम जरूर रहता है। वह कहते हैं, प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं है। अगर आप प्रतिभावान है और आपको जो किरदार दिया गया है, उसे निभाने की आप क्षमता रखते हैं, तो आपकी हमेशा मांग बनी रहेगी। टाटा स्काय सीनियर्स पर शो 'जिंदगी एक सफर' में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे ही कई मुद्दों पर बात की।
प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं : प्रेम चोपड़ा
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...