मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका ने विदेश में रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोल दिया है। प्रियंका के इस रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए एक छोटी की पूजा भी रखी है। पूजा करते हुए प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मैं आपके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं।
नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उडेल दिया है। सोना उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मैन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खोला भारतीय रेस्टोरेंट
और पढ़ें
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...