मनोरंजन

कोरोना वॉरियर्स को 20 हजार जोड़ी फुटवेअर दान देंगी प्रियंका

ByNI Entertainment Desk,
Share
कोरोना वॉरियर्स को 20 हजार जोड़ी फुटवेअर दान देंगी प्रियंका
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वॉरियर्स को 20 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस परेशानी के दौरान बॉलीवुड कलाकर आगे आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने कई संगठनों को फंड दिये हैं। इस लिस्ट में यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, नॉकिड हंगरी, गिव इंडिया, आईएएचवी, फ्रैंड्स ऑफ एसीमा और पीएम केयर फंड का नाम शामिल है। इसके बाद प्रियंका ने स्वास्थ्य कर्मियों को 20 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच लॉस एंजिल्स में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार फुटवेअर दान करने का एलान किया है। इसके अतिरिक्त पूरे भारत में सार्वजनिक / सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए अतिरिक्त 10,000 जोड़े भेजे हैं। प्रियंका ने कहा, “देश भर में हेल्थकेयर से जुड़े सभी स्वास्थ्य कर्मी और हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर दिन काम कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनकी हिम्मत, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं।
Published

और पढ़ें