नई दिल्ली | Raj Kundra Pornography Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पुलिस ने पोर्नोग्राफी फिल्म केस में 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मंगलवार को राज कुंद्रा को मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए आरोपी राज कुंद्रा को पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिए। उन्हें मुंबई के भायखला जेल में शिफ्ट किया गया है। पति के गिरफ्तार होने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर भी सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं।
Shilpa Shetty के लिए पुलिस ने कही ऐसी बात
Raj Kundra Pornography Case: पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी सवालों के घेरे में आ गई है। क्या उन्हें अपने पति की इस करतूत का पता था या नहीं, क्या उनकी भी इसमें भूमिका रही? जैसे कई सवाल लोग जानना चाह रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन सवालों का जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की इसमें सक्रिय भूमिका होने का अभी तक हमें कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही हैं। हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें:- अश्लील वीडियो मामले 23 जुलाई तक Raj Kundra पुलिस हिरासत में, अब हो सकते हैं नए खुलासे
राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की शादी साल 2009 में हुई थी। उनकी पहली मुलाकात यूके में हुई जिसके बाद ये प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। इनके दो बच्चे हैं। राजकुंद्रा की शिल्पा शेट्टी के साथ ये दूसरी शादी थी।
ये भी पढ़ें:- Earthquake : देश के तीन राज्यों में भूकंप से कांपी धरती! सबसे ज्यादा तेज झटके राजस्थान में
वियान कम्पनी के माध्यम से हो रहा था कामकाज
बता दें कि ये मामला फरवरी 2021 में सामने आया था। कई महीनों के इंतजार और पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया। मामले में उमेश कामत जैसे निर्माताओं को गिरफ्तार किया गया। जो राज कुंद्रा के इंडिया ऑपरेशंस की देखरेख कर रहे थे। हॉटशॉट्स ऐप का कामकाज वियान कम्पनी के माध्यम से देखा जा रहा था।
Tags :Shilpa Shetty Raj Kundra