मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर राजकुमार राव ने तीन फिल्मों की डील साइन कर ली है। लगातार हिट फिल्म दे रहे राजकुमार ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बना ली है। उन्होंने अपने काम से सभी को इंप्रेस किया है। बताया जा रहा कि राजकुमार राव ने तीन फिल्मों की बड़ी डील साइन कर ली है। राजकुमार राव ने यह डील वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस के साथ साइन की है। वह जल्द इन पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि एक फिल्म के राजकुमार 10 करोड़ के करीब ले सकते हैं। राजकुमार राव अगले वर्ष कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इस सूची में 'बधाई दो' तो सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। बधाई दो के लिए राजकुमार राव की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो’ की सीक्वल है।
राजकुमार राव ने साइन की तीन फिल्मों की डील!
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...