मनोरंजन

रामायण धारावाहिक फिर से शुरू, दूरदर्शन पर प्रसारण

ByNI Entertainment Desk,
Share
रामायण धारावाहिक फिर से शुरू, दूरदर्शन पर प्रसारण
नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन का आज तीसरा दिन है। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं । कई टीवी चैनलों पर सीरियल और कार्यक्रमों को या तो रोक दिया गया है या फिर पुराने एपिसोड दिखाये जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से 'रामायण' सीरियल का प्रसारण शुरू करने का फैसला किया है। सीरियल कल यानी शनिवार को सुबह 9.00 बजे और रात 9. 00 बजे दिखाया जाएगा। यह क्रम लगातार जारी रहेगा। इस बात की जानकारी सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी। सूचना प्रसारण मंत्री के अनुसार 'रामायण' सीरियल दिखाने का फैसला दर्शकों की भारी मांग के बाद लिया गया है। गौरतलब हो कि लॉकडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने 'रामायण' और 'महाभारत' दिखाने की मांग की है। इस बारे में कई लोगों ने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट भी किए हैं। लोग याद दिला रहे हैं कि किस तरह रविवार के दिन जब 'रामायण' का प्रसारण होता था, जो सड़कें सूनी हो जाती थीं। आज भी सड़कें वैसे ही सूनी हैं तो क्यों न 'रामायण' का प्रसारण किया जाए। यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था। रामानंद सागर की 'रामायण' ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोड़कर शो को देखते थे। लोग सीरीयल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका(सीता) को भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे। मजेदार बात तो यह थी कि इस सीरियल में राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को लोगों ने असली के भगवान का दर्जा दे दिया था। इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।
Published

और पढ़ें