मुंबई | Alia Bhatt after Wedding: सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद बॉलीवुड अदाकारा और एक्टर रणबीर कपूर की दुल्हनियां आलिया पहली बार स्पॉट हुई। इस दौरान उनके चेहरे की रंगत देखने लायक थी। गौरतलब है कि, पिछले कई महीनों से बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी करके अपने लंबे रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी।
ये भी पढ़ें:- माँ तो माँ बेटी भी…., Palak Tiwari
Alia Bhatt after Wedding: अब शादी के बाद इस कपल के हनीमून की खबरें जोर पकड़ रही हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि, कपल अभी हनीमून पर बाहर जाने के मूड में नहीं है। दोनों ही काफी व्यस्त शेड्यूल के चलते फिलहाल हनीमून पर नहीं, बल्कि अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। इसी सिलसिले को लेकर आलिया भट्ट कलीना एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हो गई। माथे पर शादी की निशानी के तौर पर छोटी सी बिंदी लगाए गुलाबी रंग के कपड़ों में आलिया के चेहरे की रंगत भी गुलाबी नजर आ रही थी।
ये भी पढ़ें:- एयर इंडिया के कर्मचारियों को मिलने जा रही ये नई सुविधा, परिवार समेत उठा सकेंगे लाभ
तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
इस दौरान आलिया ने भी अपनी गुलाबी मुस्कान के साथ पोज दिया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आलिया के साथ मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। आलिया भले ही इस दौरान बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आई लेकिन उनके इस लुक में रणबीर के प्यार की झलक भी साफ दिख रही थी। आलिया के हाथों की अंगुलियों में वेडिंग रिंग भी साफ नजर आ रही थी।
ये भी पढ़ें:- कप्तान अय्यर ने बीच मैदान दिखाए तेवर, मैच दौरान वेंकटेश को दी गालियां
View this post on Instagram
शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना
शादी के तुरंत बाद आलिया हनीमून छोड़कर करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर निकल गई हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। आपको बता दें कि, आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ भी नजर आने वाली हैं। ये जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएगी। दोनों की साथ में यह पहली फिल्म होगी। ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें:- बिटकॉइन में सबसे बड़ी चाल, नीति..