मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपने फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं। सलमान खान इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों और यूलिया वंतूर के साथ पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही समय बिता रहे हैं। हाल ही में सलमान खान फार्म हाउस पर फसल उगाते नजर आए। सलमान ने इसका फोटो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है।
इस तस्वीर में सलमान खान खेत के बीचो-बीच खड़े हुए हैं। फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “दाने दाने पर लिखा होता है, खाने वाले का नाम। जय जवान, जय किसान।
सलमान जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। चर्चा हो रही है कि अब यह फिल्म दीवाली पर रिलीज हो सकती है।
फार्म हाउस पर फसल उगा रहे हैं सलमान
और पढ़ें
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...