नई दिल्ली। रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) के सुपरहिट धारावाहिक ‘रामायण’ ( Ramayan ) ने जहां शुरू होते ही देष की सड़कों पर कर्फ्यू लगा दिया था, वहीं बीते साल कोरोना महामारी के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान घरों में बैठे लाखों लोगों का मनोरंजन किया था। सालों बाद टीवी पर लौटने के बाद रामायण ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई और एक नया इतिहास रचा। वहीं एक बार फिर से रामायण सुर्खियों में छाईं हुई है। खबर है कि रामायण अब एक बार फिर से टीवी पर दस्तक देने वाली है। फिर से रामायण टीवी पर आने की खबरों से दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
आज भी पूजे जाते हैं रामायण के कलाकार
रामायण में जिन कलाकारों ने भूमिका निभाई थी, उन सभी ने लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। आज भी राम के रूप दर्शक अरुण गोविल को और सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया को पूजते हैं। भले ही एक्टर दारा सिंह नहीं रहे हो, लेकिन हनुमानजी के रूप में वहीं नजर आते हैं।
यह भी पढ़ेंः - बिग बॉस फेम Rahul Vaidya का Facebook अकाउंट हैक, अजीबो-गरीब वीडियोज पोस्ट कर रहा हैकर
रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि 2020 में रामायण धारावाहिक देश में ही नहीं विदेश में भी खूब देखा गया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रामायण के 16 अप्रेल 2020 के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ ये दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला नंबर 1 शो बन गया।
यह भी पढ़ेंः - Shilpa Shetty की पूरी फैमिली कोरोना पाॅजिटिव, बताया कैसे बीते मुश्किलों भरे दिन
फिर से टीवी पर प्रसारित होगी ‘Ramayan’, दर्शक हो रहे एक्साइट!
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...