जम्मू। फिल्म ‘शिकारा’ से बॉलीवुड में एंट्री में करने वाली सादिया खातीब को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सर्वेश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया है।
सादिया को 24 नवंबर की रात मुंबई में आयोजित दादा साहेब फाल्के आइकॉन अर्वाड समारोह में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। सादिया ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा से बॉलीवुड में कदम रखा है। यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीर पंडितों के कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित है।
सादिया जम्मू-कश्मीर में डोडा जिला के भदेरवाह की निवासी हैं। उन्होंने इस पुरस्कार के लिए आयोजिकों तथा जूरी सदस्यों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं और फिल्मी दुनिया में मेरा सफर अभी शुरू ही हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी बहुत कुछ रहना है तथा वह बड़े बैनर की अच्छी फिल्मों का तलाश करेंगी।
सादिया ने इतना बड़ा प्लेटफॉर्म देने के लिए निर्माता- निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने साथी अभिनेता आदिल खान को को भी धन्यवाद दिया है और कहा है कि उन्होंने फिल्म शिकारा की शूटिंग के दौरान सहज रखा।
'शिकारा' गर्ल सादिया को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार
और पढ़ें
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...