नई दिल्ली | Shilpa Shetty Skips Super Dancer Show: पोर्न फिल्मों (Raj Kundra Ponography Films Case) को लेकर केस में फंसे पति राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद उनकी पत्नी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो में नजर नहीं आएगीं। शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) के आने वाले एपिसोड में दिखाई नहीं देने वाली हैं। पोर्न ऐप केस में राज कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने डांस रिऐलिटी शो की शूटिंग नहीं की।
ये भी पढ़ें:- अश्लील वीडियो मामले 23 जुलाई तक Raj Kundra पुलिस हिरासत में, अब हो सकते हैं नए खुलासे
शिल्पा शेट्टी की जगह करिश्मा कपूर शो में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की जगह अपकमिंग एपिसोड में करिश्मा कपूर शो में शिल्पा शेट्टी की जगह दिखाई देंगी जो सिलेब्स गेस्ट जज के रूप में शो में एंट्री करेंगीं।
शो की शूटिंग में नहीं आई शिल्पा शेट्टी
टीवी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग मंगलवार को होनी थी। लेकिन शिल्पा शेट्टी शूट (Shilpa Shetty Skips Super Dancer Show) के लिए नहीं आईं। ऐसे में स्पेशल एपिसोड में करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) सिलेब जज के रूप में दिखेंगी। शिल्पा की गैर मौजूदगी में शो की शूटिंग करिश्मा कपूर, गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ की गई।
ये भी पढ़ें:- Raj Kundra केस में अभिनेत्री Shilpa Shetty की भूमिका को लेकर आया पुलिस का बड़ा बयान
शिल्पा शेट्टी के खिलाफ सबूत नहीं, जांच जारी
शिल्पा शेट्टी भी अपने पति राज कुंद्रा के गलत कारनामों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उनके पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाकर ऐप पर टेलिकास्ट करने का आरोप लगा है जिसके बाद वे 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के इस काम में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा है कि अभी पुलिस के पास शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन जांच लगातार जारी है।
Shilpa Shetty ‘डांस रिएलिटी शो’ में नहीं देंगी दिखाई, करिश्मा कपूर बनेंगी जज
और पढ़ें
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...