मुंबई। सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग को खत्म करने की एक मुहिम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा महाराष्ट्र के विशेष पुलिस महानिदेशक प्रताप दिगावकर और साइबर विशेषज्ञों की एक टीम के साथ जुड़ी हैं।
इस अभियान में शामिल होने और साइबर बुलिंग को रोकने की बात पर सोनाक्षी कहती हैं, प्यार और सकारात्मकता का प्रसार करने के मकसद से सोशल मीडिया का निर्माण किया गया था। दुर्भाग्य से, यह साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न के निरंतर बढ़ते प्रभाव के साथ एक जहरीला स्थान बन गया है। मैं खुद ट्रोल और गंदे शब्दों का शिकार हुई हूं।
इस अभियान के हिस्से के रूप में, पैनालिस्टों के साथ पांच लाइव संवाद होंगे, जिन्हें सोनाक्षी के सोशल मीडिया अकांउट पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस अभियान का मकसद साइबर बुलिंग को लेकर जागरूकता फैलाना है, ताकि इंटरनेट पर ट्रोलर्स, लोगों को परेशान करने वाले, दुर्व्यवहार करने वाले अपने कार्यों के कानूनी परिणामों के बारे में जान सकें।
इसका पहला प्रसारण 26 जुलाई को होगा। करीब एक महीने पहले ट्विटर छोड़ने के बाद अब सोनाक्षी ने ऐसी पहल से जुड़ने का फैसला लिया है।
सोनाक्षी साइबर बुलिंग का सामना करने के लिए खास मुहिम से जुड़ीं
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...