मनोरंजन

Suniel Shetty की बिल्डिंग में कोरोना की एंट्री, BMC ने किया सील

Share
Suniel Shetty की बिल्डिंग में कोरोना की एंट्री, BMC ने किया सील
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बिल्डिंग को सील (Suniel Shetty Building Seal) कर दिया गया है। साउथ मुंबई में स्थित इसी बिल्डिंग में सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ में रहते हैं। दरअसल, इस बिल्डिंग में कोरोना वायरस (Coronavirus) की एंट्री हो गई, जिसके बाद से एक साथ कोरोना के कई केस सामने आने के बाद बीएमसी को ये कदम उठाना पड़ा है। BMC के सहायक आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित ‘पृथ्वी अपार्टमेंट’ को सील कर दिया गया है। ये भी पढ़ें:- Bollywood : वायरल हो गया Rhea Chakraborty का पॉजिटिव मैसेज उठो और चमको सुरक्षित हैं सुनील शेट्टी का परिवार Suniel Shetty Building Seal: बिल्डिंग को सील करने के बाद बीएमसी के सहायक आयुक्त ने कहा कि, बीएमसी ने साउथ मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित ‘पृथ्वी अपार्टमेंट’ की इमारत को सील कर दिया है, बिल्डिंग में कुछ लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इमारत में रहते है। सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित है। ये भी पढ़ें:- 2 लड़कियों को आपस में Kiss करने से रोकने पर, दोनों ने 64 साल की महिला की पिटाई कर तोड़ दिये दांत , मामला दर्ज गौरतलब है कि Suniel Shetty बाॅलीवुड सिनेमाजगत के मशहूर एक्टर है और अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सुनील शेट्टी को उनकी शानदार फिटनेस के लिए भी लोग पसंद करते है। सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘मोहरा’ में अपने एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी थे। दोनों की ये जोड़ी काफी हिट साबित हुई थी जो आगे चलकर फिल्म ‘हेराफेरी’ में भी दिखाई दी थी। ये भी पढ़ें:- जानी-मानी इस एक्ट्रेस की Kidney फेल, अस्ताल में भर्ती, मांगी इलाज के लिए मदद ये भी पढ़ें:- Urvashi Rautela का नया अवतार फैंस को आ रहा पसंद, खूबसूरती ऐसी नजर न लगे!
Published

और पढ़ें