मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म के तीसरे पार्ट बनाने की काफी समय से कोशिश की जा रही है लेकिन बात बनती नही दिख रही।
सुनील शेट्टी ने कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी। 'हेरा फेरी 3' हम तीनों (सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल) के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है।
कुछ समस्याएं थीं जो अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं। चर्चा थी कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनकी जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
हेरा फेरी 3 से अक्षय और परेश रावल के साथ धमाल मचायेंगे सुनील शेट्टी
और पढ़ें
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...
-
दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस (Congress) के नेता...