मनोरंजन

वेलेंटाइन डे पर कल्लू की फ़िल्म 'प्यार तो होना ही था' का ट्रेलर रिलीज

ByNI Entertainment Desk,
Share
वेलेंटाइन डे पर कल्लू की फ़िल्म 'प्यार तो होना ही था' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और कनक यादव स्टारर फ़िल्म 'प्यार तो होना ही था' का धमाकेदार ट्रेलर वेलेंटाइन डे रिलीज हो गया। ट्रेलर को डीआरजे रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया, जो रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल भी हो रहा है। ट्रेलर में कल्लू अलग-अलग शेड में नज़र आये हैं। यह फ़िल्म अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक है, जिसका ट्रेलर रोमांस के साथ भावुक करने वाला है। 'फिल्म प्यार तो होना ही था' की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता अमित हिंडोचा हैं, जिन्हें फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। जल्द ही वे फ़िल्म का डेट भी एनाउंस करने वाले हैं। फ़िल्म में अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, दीपक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। लेखक एस. के. चौहान हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं।
Published

और पढ़ें