मनोरंजन

प्रिंस सिंह राजपूत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर रिलीज

ByNI Entertainment Desk,
Share
प्रिंस सिंह राजपूत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के बाहुबली स्टार अभिनेता प्रिस सिंह राजपूत के शानदार अभिनय से सजी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर आज सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डी आर जे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। फ़िल्म ट्रेलर रिलीज होते महज एक घंटे में ही दो लाख से ज्यादा व्यूज पार कर गया है। फ़िल्म के ट्रेलर की शुरुआत प्रिंस सिंह राजपूत के खतरनाक एक्शन से हुयी है जिसमे उनका पूरी शरीर लहू लुहान और जंजीर से बंधा हुआ है। एम.ए.खान एवं रमेश यादव निर्मित फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह है। प्रिंस सिंह राजपूत का मानना है यह फ़िल्म एक्शन ,इमोशन और कॉमेडी का संगम है जो भोजपुरिया ऑडियंस को खूब पसंद आयेगी। फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत की जोड़ी अभिनेत्री रूपा सिंह के साथ बनाई गई है। अन्य कलाकारों में अर्सिया सिंह,अमित शुक्ला, जय सिंह,अनूप लोटा,संजीव मिश्रा और सुशील सिंह है। लोयेलटेक फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के संगीतकार ओम झा हैं जबकि गीत सुमित चंद्रवंशी, यादव राज,प्रकाश बारूद का है। फ़िल्म के स्पेशल सॉंग पर भोजपुरी की लूलिया गर्ल यानी निधि झा थिरकती नजर आयेंगी।
Published

और पढ़ें