मनोरंजन

टीवी अभिनेत्री शिखा सिंह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

ByNI Entertainment Desk,
Share
टीवी अभिनेत्री शिखा सिंह ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया
मुंबई। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' की अभिनेत्री शिखा सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। शिखा ने स्पोट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, काश यह सिर्फ श्वेत और श्याम होता। आगे अच्छा समय है, इंतजार कर रही हूं। सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा। मजबूत, स्वस्थ, सुरक्षित रहे और घर पर रहे। उनकी तस्वीर को 45.1 हजार लाइक्स मिले। शिखा ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से मनोरंजन की दुनिया में आगाज किया था।
Published

और पढ़ें