मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन लॉकडाउन में इन दिनों योग सीख रहे हैं। वरुण धवन इन दिनों लॉकडाउन में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैन्स के लिए पोस्ट करते रहते हैं। वरुण फिट रहने के लिए घर पर योग की क्लास ले रहे हैं। इन दिनों जब लॉकडाउन में जिम बंद है तो उन्होंने योग करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
वरुण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें योग आसन करते नजर आ रहे हैं। फोटो में वह वीडियो कॉलिंग पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रेनर उन्हें योग आसन की सही पॉजिशन बताते दिख रहे हैं। वरुण की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। इशके साथ ही फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
वरुण की अगली फिल्म कुली नंबर 1 बनकर तैयार हो गई है। मार्च या फिर अप्रैल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो सका। फिल्म में सारा अली खान, वरुण के अपोजिट नजर आएंगी। इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
लॉकडाउन में ऑनलाइन योग सीख रहे हैं वरुण धवन
और पढ़ें
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...