मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार यश कुमार आने वाली फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ को दिल के बेहद करीब मानते हैं। यश कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म हो गई है, जिसका ट्रेलर रिलीज के महज 24 दिनों में पांच मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है।
यश कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यश कुमार, शिविका दीवान और श्रद्धा यादव स्टारर फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ कांट्रेक्ट मैरेज पर बनी फिल्म है। इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे सादे परिवार के लड़का का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसका लाइफ स्टाइल शहर में बिगड़ैल वाला होता है। इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्ट मैरेज के शर्त पर तैयार होती हैं।
दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्यवहार बेहद खराब रहता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। लेकिन तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं। यश कुमार ने कहा की ये फ़िल्म मेरे दिल के बहुत ही करीब है।यह फ़िल्म न सिर्फ एक फुल एंटरटेनिंग फ़िल्म है।जो दर्शकों को काफी पसंद आयेगी।
गौरतलब है कि अजय श्रीवास्तव प्रोडक्शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट की फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। निर्माता शारद श्रीवास्तव और अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में म्यूजिक छोटे बाबा का है। यश कुमार, शिविका दीवान, श्रद्धा यादव के साथ ऋतु पांडेय, शरद श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
दिल के बेहद करीब है ‘दामाद जी किराए पर है’ : यश कुमार
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...