Virat Anushka In England: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से ही भारतीय टीम और कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड में ही है और विराट कोहली कही भी हो सुर्खियों में तो बने ही रहते है कभी अपने खेल की वजह से कभी अपने स्टाइल की वजह से। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने में अभी समय है इसके चलते खिलाडी छुट्टियां मना रहे है। विराट कोहली की लंदन की सड़को पर अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए है। फोटो में दोनों का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, अक्सर हम देखते विराट अनुष्का फोटो फ्रेम में साथ खड़े नजर आते है पर इन फोटो में दोनों दूर-दूर नजर आ रहे है। अनुष्का शर्मा ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशल अकाउंट पर अपलोड की है।
Virat Anushka In England: अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शहर में बस यूं ही टहल रही थी कि मुझ पर एक फैन की नजर पड़ी। मुझे उनके साथ एक तस्वीर लेनी थी। फैन्स के लिए कुछ भी, फोटो में अनुष्का ने ब्ल्यू जींस और नीटेट क्रॉम टॉप पहन रखी हैं। इसके अलावा व्हाइट इनर भी पहनी है। एक अन्य वीडियो में वे विराट के साथ है। विराट इसमें कैजुअल ड्रेस पहन रखा है। हाल ही विराट और अनुष्का की बेटी वामिका छह महीने की हुई है। इसे कपल ने लंदन में ही सेलीब्रेट किया है। इसे भी पढ़े- उत्तर प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की फिर बिगडी तबीयत, मिलने पहुंचे योगी आदित्यनाथView this post on Instagram