मुंबई। बीते साल 'सांड की आंख', 'बाला' और 'पति पत्नी और वो' जैसे धमाकेदार फिल्म देने के बाद अभिनेत्री भूमि पेडणेकर साल 2020 को लेकर आशान्वित हैं। उनका कहना है कि इस वह महिलाओं के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन करेंगी।
भूमि ने कहा, मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि मैं सिनेमा में महिलाओं को कैसे प्रदर्शित करती हूं और अगले साल आप मुझे कुछ खास, स्वतंत्र, आत्मविश्वासी और व्यक्तिगत महिलाओं के किरदार में देखेंगे। मुझे लगता है कि मैं इस साल (2020) एक महिला होने के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन करूंगी।
30 वर्षीय अभिनेत्री अक्षय कुमार प्रस्तुत फिल्म 'दुर्गावती' और 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह आयुष्मान की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की 'भूत : द हॉन्टेड' में कैमियो किरदार में नजर आएंगी।
2020 में पेश करूंगी महिलाओं के विभिन्न रंग : भूमि
और पढ़ें
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...