nayaindia China changed names हम अपने नाम बदले, चीन हमारे नाम बदल रहा!
गेस्ट कॉलम

हम अपने नाम बदले, चीन हमारे नाम बदल रहा!

Share

चीन ने हमारे अरुणाचल के 11 स्थानों के नए नाम रख उन्हे अपनमे नक्शे में बता रहा है। पूरी दुनिया को बताने के लिए उसने बाकायदा लिस्ट और नक्शा जारी किया है। पिछले नौ वर्षों में वह हमारे करीब 30 स्थानों के नाम बदल चुका है।इससे पहले 2017 में डोकलाम के समय और फिर 2021 में गलवान के बाद चीन ने21 जगहों के नाम बदले थे। जाहिर है कि यह जगह हमारी थी। हमारी हैं।लेकिन चीन हमारे देश की जगहों के नाम इतनी आसानी से बदल रहा है जितनी हम बदलते हैं। हमने भी पिछले 9 सालों में दर्जनों जगहों के नाम बदल दिए।

शेक्सपीयर ने कहा था नाम में क्या रखा है? हमारे एक बड़े अख़बार मालिक नेकहा कि शेक्सपीयर में क्या रखा है ? खैर हमारा मीडिया तो कुछ भी बोल सकताहै। मगर चीन शेक्सपीयर के नाम विमर्श को एक नया आयाम दे रहा है। वह दूसरेदेश के नाम भी बदल रहा है।

अभी फिर उसने हमारे अरुणाचल के 11 स्थानों के नाम परिवर्तित कर दिए। औरसाथ में पूरी दुनिया को बताने के लिए बाकायदा लिस्ट और नक्शा भी जारी करदिया। पिछले 9 साल में वह हमारे करीब 30 स्थानों के नाम बदल चुका है।इससे पहले 2017 में डोकलाम के समय और फिर 2021 में गलवान के बाद चीन ने21 जगहों के नाम बदले थे। जाहिर है कि यह जगह हमारी थी। हमारी हैं।

लेकिन चीन हमारे देश की जगहों के नाम इतनी आसानी से बदल रहा है जितनी हमबदलते हैं। हमने भी पिछले 9 सालों में दर्जनों जगहों के नाम बदल दिए। नामबदलने का नशा इतना चर्राया हुआ है कि झांसी रेल्वे स्टेशन तक का नाम बदलदिया। आज तो अख़बार टीवी कुछ लिखने, बताने की हिम्मत नहीं कर सकते नहीं तो दो घंटे भी किसी रिपोर्टर को कैमरे को झांसी स्टेशन पहुंचा दें तोउन्हें मालूम पड़ जाएगा कि अभी भी कितनी लड़कियां जिनका मायका झांसी याआसपास है जो ब्याहने के बाद इस स्टेशन से गईं थीं वे रुआंसी होकर पूछतीहैं झांसी स्टेशन किते चलो गओ? जे इतेक बड़ो नाम काए को लिख दओ! वृद्धऔरतें दादी नानी तो रोने लगती हैं कि हमाओ झांसी हिरा गओ (खो गया)!

झांसी की रानी ने कहा था मैं अपनी झांसी नहीं दूंगीं। हमारी सरकार ने कहाकि हम झांसी स्टेशन का नाम ही बदल देंगे। बहुत खोज की मालूम किया परमालूम नहीं हो सका कि झांसी नाम भी मुगलों ने रखा था। हां बस इतना मालूमहो सका कि झांसी पर अंग्रेजों के अधिकार जमाने का उस समय के मुगल बादशाहबहादुर शाह जफर ने विरोध किया था।

तो उस समय जो पढ़ लिया सो पढ़ लिया अब तो मुगलों का इतिहास ही कोर्स से हटाया जा रहा है। और जो लोग धर्म के नशे में इससे खुश हो रहे हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि कुल्हाड़ी एक डाल पर नहीं चलती सब पर चलती है। तोनिराला को भी कोर्स से हटाया जा रहा है। हटाया तो और भी बहुत से बड़े साहित्यकारों को जा रहा है उनके नाम बताते हैं और उनके भी जिन्हें जोड़ा जा रहा है मगर निराला का नाम इसलिए लिया कि सस्ता नशे में जो लोग अंधे हो रहे हैं उन्हें पता चले कि निराला वह हैं जिनकी राम की शक्ति पूजा हिन्दी की मह्त्वपूर्ण कविताओं में गिनी जाती है। शायद सबसे लंबी कविताओं मेंभी। 312 पंक्तियों की कविता है यह।

कविता का कथानक तो बहुत विस्तृत है।मगर संक्षेप में यह राम-रावण युद्ध से अलग सीता की मुक्ति की कथा है।लेकिन निराला तो निराला थे। महाप्राण कहलाते हैं। उन्होंने अंग्रेजो द्वारा भारतीयों पर किए जा रहे अत्याचारों से लड़ने का हौसला देते हुए इसकविता के माध्यम से निराश जनता में नया हौसला पैदा करने का काम भी कियाथा। यह कविता आजादी के आंदोलन के दौरान 1936 में लिखी गई थी। इसकी अंतिम पंक्तियां हैं –

“ होगी जय, होगी जय, हे पुरषोत्तम नवीन !“

कह महाशक्ति राम के वदन में हुई लीन।

जो लोग धर्म के नाम पर उन्माद फैलाते है वे धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। आडवानी के दौर की बात है इंग्लेंड से कुछ प्रवासी भारतीय लेखक यहां आए। विदेश में रहने वाले भारतीय धर्म, संस्कृति के बारे में ज्यादा

भावुक होते हैं। धर्म की राम की सबसे ज्यादा बात कर रहे आडवानी से मिलने के वे इच्छुक थे। और जब मिलकर आए तो बहुत निराश थे। कहा कि आडवानी तोहिन्दु माइथोलाजी के बारे में कुछ भी नहीं जानते। धर्म शास्त्रों काइन का अध्ययन बहुत उथला है। तो आज के भाजपा नेताओं में किसने निराला कीलिखी राम की शक्ति पूजा पढ़ी होगी?

तो नाम खाली उर्दू वाले ही नहीं बदलते उर्दू उपनाम नाम रखने वालेअंग्रेजी के भारत के सबसे बड़े जानकारों में से एक और उर्दू के उससे भीबड़े शायरों में एक रधुपति सहाय को भी कोर्स से निकला देते हैं। जी हां, फिराक गोरखपुरी का डिग्री में लिखा हुआ नाम रघुपति सहाय ही है। और उन्हेंपहली बार 1921 में अंग्रेजों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। कविता लिखनेके कारण ही। वह गजल थी “  जो जबानें बंद थीं आजाद हो जाने को हैं! “ औरअब 2023 में कोर्स में उनकी जबान बंद की जा रही है। हमारी अपनी ही सरकार द्वारा।

सुमित्रा नदंन पंत को भी हटाया गया। उन्होंने तो कभी कोईराजनीतिक कविता लिखी ही नहीं। उन्हें तो प्रकृति का सुकुमार कवि कहा जाताथा। और यह कोई पहली बार नहीं है। वाजपेयी के समय में प्रेमचंद को कोर्स से हटाया गया था। उनकी नौकरी अंग्रेज सरकार ने लिखने के कारण ले ली थी।और विडबंना देखिए कि उन प्रेमचंद के लिए सुषमा स्वराज जो केन्द्रीयमंत्री थीं संसद में बहुत हिकारत के साथ कहती हैं कि क्या खाली प्रेमचंदही रह गए पढ़ाने के लिए!

खैर वह कहानी छोडिए! देखिए कि अब किस किस को पढ़ाया जाएगा! गुलशन नंदा,वेदप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र मोहन पाठक! जी हां गोरखपुर विश्वविद्यालय केहिन्दी विभाग में इन लेखकों को पढ़ाया जाएगा। जिन्हें अगर पहले कोईकिशोर, युवा पढ़ते दिख जाए तो मां बाप की डांट पड़ती थी। इनकी किताबों कोलुगदी साहित्य ( पल्प फिक्शन) कहा जाता था। जिनका उद्देश्य सस्ता मनोरंजनहोता था। टाइम पास कहलाता था।

तो नाम बदल दो कोर्स बदल दो। हल्की चीजें पढ़ाओ। हावर्ड हार्ड वर्क हो याना हो उसकी उत्कृष्टता अपने आप संदेह के घेरे में आ जाएगी। आईआईटी औरआटीआई में लोग फर्क भूल जाएंगे। सिर्फ और सिर्फ हिन्दू मुसलमान यादरहेगा। यही सरकार, बीजेपी चाहती है। राहुल गांधी कह रहे हैं कि चीन ने हमारी दो हजार वर्ग किलोमीटर जमीन परकब्जा कर लिया। हमारे सैनिकों पर हमला किया। हमारी जगहों के नाम बदल रहेहैं। मगर प्रधानमंत्री चुप। कोई जवाब नहीं!

प्रधानमंत्री चुप हैं तो क्या हुआ? उनके मंत्री तो उल्टा सवाल पूछ रहेहैं कि राहुल के साथ तीन मुख्यमंत्री सूरत क्यों गए थे? अब तीन हैं तोतीन ही तो जाएंगे। अगर राहुल इसी तरह मोदी सरकार पर हमले करते रहे, लड़ते रहे तो हो सकता है इस साल के अंत तक उनके साथ कहीं जाना हो तो 6 या 7 भीमुख्यमंत्री चले जाएं। इस साल 6 राज्यों कर्नाटक, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मिजारोम में चुनाव होना है। और जम्मू-कश्मीर में भी हो सकता है। जहां कांग्रेस के गठबंधन में लड़ने की संभावनाहै।

खैर वह आगे की तस्वीर है। फिलहाल तो चीन हमें खुले आम चुनौती दे रहा हैऔर हमारे प्रधानमंत्री ने जैसा कहा था कि न कोई घुसा है न कोई है तो वैसेही अब फिर डर लग रहा है कि कहीं यह कहकर हमें फिर न बहला दिया जाए कि नकोई नाम बदला है और न ही कोई लिस्ट, नक्शा जारी किया है। या विदेश मंत्रीयह भी कह सकते हैं कि हमसे बड़ी अर्थव्यवस्था है आप क्या सोचते हैं कि वेनाम भी नहीं बदल सकते! व्यापार की दुनिया है अपने उच्चारण भाषा के हिसाबसे नाम तो बदलेंगे। हमसे बड़े व्यापारी हैं!

सुरदास ने तो कब कहा था ! गोपियों के मुंह से कहलवाया था – ” आयो घोषबड़ो व्यापारी! ”

By शकील अख़्तर

स्वतंत्र पत्रकार। नया इंडिया में नियमित कन्ट्रिब्यटर। नवभारत टाइम्स के पूर्व राजनीतिक संपादक और ब्यूरो चीफ। कोई 45 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव। सन् 1990 से 2000 के कश्मीर के मुश्किल भरे दस वर्षों में कश्मीर के रहते हुए घाटी को कवर किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें