नीतीश के काफिले पर हमला, थानेदार घायल!

पटना। विकास समीक्षा यात्रा कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर शुक्रवार को बड़ा हमला हुआ। हालांकि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई पर एक थानेदार सहित एक दर्जन के करीब सुरक्षाकर्मी घायल हुए। बिहार के बक्सर जिले के नंदन गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर गांव के दलित टोले के गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक थानेदार का सिर फूट गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपनी विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में डुमरांव प्रखंड के नंदन गांव गए थे। इसी दौरान गांव के ही अन्य टोले के लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव कर दिया। इस घटना में मुख्यमंत्री को चोट नहीं लगी। सुरक्षा में लगे जवानों ने मुख्यमंत्री को तत्काल वहां से सुरक्षित निकाल लिया और उन्हें हरियाणा फार्म में ले जाकर बैठाया।
बक्सर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्थरबाजी में असामाजिक तत्वों का हाथ था। उन्होंने कहा कि इस घटना में कम से कम एक दर्जन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और कई वाहनों के शीशे टूट गए। एक समाचार चैनल के मुताबिक- दलित बस्ती के लोगों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे उनकी बस्ती में भी जाएं और देखें कि वे किस हाल में रह रहे हैं। वे चाहते थे कि नीतीश देखें कि विकास कार्य में उनके साथ किस तरह भेदभाव हो रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला दूसरी ओर मुड़ गया। यह देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने काफिले पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।
गांव के लोगों का कहना था कि जब विकास ही नहीं हुआ है, तब समीक्षा किस बात की। हरियाणा फार्म में आराम करने के बाद नीतीश ने डुमरांव में एक जनसभा को संबोधित किया। वहां भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए।
नीतीश पर हुए हमले के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले को बेहद चिंताजनक बताया और उन्हें आत्मचिंतन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा- जिस दिन से समीक्षा यात्रा शुरू हुई, उसी दिन से हर जिले में मुख्यमंत्री को विरोध, प्रदर्शन और नारेबाजी का सामना करना पड़ रहा है। मैंने शुरू में ही कहा था, मुख्यमंत्री पहले अपने व्यक्तित्व और राजनीतिक चरित्र की समीक्षा करें।
नीचे नजर आ रहे कॉमेंट अपने आप साइट पर लाइव हो रहे है। हमने फिल्टर लगा रखे है ताकि कोई आपत्तिजनक शब्द, कॉमेंट लाइव न हो पाए। यदि ऐसा कोई कॉमेंट- टिप्पणी लाइव हुई और लगी हुई है जिसमें अर्नगल और आपत्तिजनक बात लगती है, गाली या गंदी-अभर्द भाषा है या व्यक्तिगत आक्षेप है तो उस कॉमेंट के साथ लगे ‘ आपत्तिजनक’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपत्ति का कारण चुने और सबमिट करें। हम उस पर कार्रवाई करते उसे जल्द से जल्द हटा देगें। अपनी टिप्पणी खोजने के लिए अपने कीबोर्ड पर एकसाथ crtl और F दबाएं व अपना नाम टाइप करें।
आपका कॉमेट लाइव होते ही इसकी सूचना ईमेल से आपको जाएगी।
बताएं अपनी राय!