मार्टिन लूथर के खत की नीलामी

बोस्टन। मार्टिन लूथर की पांच सौ साल पुरानी एक चिट्ठी की नीलामी हो रही है जिसमें उन्होंने अपने ही एक पुराने साथी पर निशाना साधते हुए यहूदियों का उल्लेख ‘ शैतान का अवतार ’ के तौर पर किया है। हालांकि , विद्वानों का मानना है कि सुधार के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को यहूदी - विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए।
यह चिट्ठी एक पृष्ठ की है जिसके दोनों ओर लिखा हुआ है और बोस्टन स्थित आरआर ऑक्शन इसकी नीलामी कर रहा है जो बुधवार को पूरी होगी। उम्मीद है कि यह चिट्ठी कम से कम तीन लाख अमेरिकी डॉलर में नीलाम होगी। आरआर के कार्यकारी उपाध्यक्ष रॉबर्ट लिविंगस्टन ने कहा कि वैसे मार्टिन लूथर की सामग्रियों की अक्सर नीलामी नहीं की जाती है। हालांकि 500 साल पुराने पत्र की नीलामी महत्वपूर्ण है। यह पत्र सितंबर 1543 के आसपास एक चिट्ठी पर जवाब देते हुये बर्लिन के सेंट निकोलस चर्च के एक शीर्ष अधिकारी के लिए लिखा गया था।
चिट्ठी में बाइबिल के कुछ कथनों पर लूथर से व्याख्या करने का अनुरोध किया गया था। जिसके माध्यम से लूथर के पूर्व मित्र जोहान एग्रीकोला ने मौजूदा जर्मनी में यहूदियों के साथ सकारात्मक रवैये को सही ठहराया था। अपने जवाब में लूथर ने जॉर्ज बुशहोल्जर से कहा कि यहूदियों के खिलाफ प्रचार करके उन्होंने अच्छा किया है और ऐसा होते रहना चाहिए। उन्होंने पत्र में एग्रीकोला की बात की अनदेखी की और उन पर आदतन झूठ बोलने का आरोप लगाया।
आरआर ऑक्शन के अनुवाद के मुताबिक , लूथर ने कहा , ‘‘ इनके लिए यहूदी यहूदी नहीं है बल्कि शैतान अवतार हैं जो हमारे ईश्वर को बुरा - भला कहते हैं।
नीचे नजर आ रहे कॉमेंट अपने आप साइट पर लाइव हो रहे है। हमने फिल्टर लगा रखे है ताकि कोई आपत्तिजनक शब्द, कॉमेंट लाइव न हो पाए। यदि ऐसा कोई कॉमेंट- टिप्पणी लाइव हुई और लगी हुई है जिसमें अर्नगल और आपत्तिजनक बात लगती है, गाली या गंदी-अभर्द भाषा है या व्यक्तिगत आक्षेप है तो उस कॉमेंट के साथ लगे ‘ आपत्तिजनक’ लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद आपत्ति का कारण चुने और सबमिट करें। हम उस पर कार्रवाई करते उसे जल्द से जल्द हटा देगें। अपनी टिप्पणी खोजने के लिए अपने कीबोर्ड पर एकसाथ crtl और F दबाएं व अपना नाम टाइप करें।
आपका कॉमेट लाइव होते ही इसकी सूचना ईमेल से आपको जाएगी।
बताएं अपनी राय!