Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने 80 अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Patna, May 18 (ANI): Bihar Chief Minister Samrat Choudhary flags off 80 different types of state-of-the-art fire-fighting vehicles and an AI-based modern fire control room at Gandhi Maidan, in Patna on Monday. Bihar Deputy Chief Minister Vijay Kumar Chaudhary and administrative officials also present. (@samrat4bjp X/ANI Photo)

बिहार के अग्निशमन दस्ते में सोमवार को 80 हाईटेक गाड़ियां शामिल की गईं। अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में आपदा को विपदा बनने से रोकने की बड़ी जिम्मेदारी अग्निशमन दस्ते पर है। इस दौरान अग्निशमन दस्ते ने अपना दमखम भी दिखाया। जवानों ने तत्परता और साहस का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा केवल एक सेवा नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने का महत्वपूर्ण कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार आधुनिक संसाधनों को जोड़ा जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आग लगने की सूचना मिलने के पांच से दस मिनट के भीतर दमकल वाहन और अग्निशमन दल मौके पर पहुंच जाएं। इसके लिए आधुनिक तकनीक और तेज गति वाले वाहनों को अग्निशमन सेवा में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित किया गया है और अब राज्य को समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। समृद्धि तभी आएगी, जब उद्योग-धंधे लगेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में लगातार निवेश आ रहा है। जो लोग बिहार के बाहर हैं, वे धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से बिहार लौटने की अपील करते हुए कहा कि जब लोग यहां आकर उद्योग-धंधे लगाएंगे, तब बिहार और तेजी से आगे बढ़ेगा।

Also Read : सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘मेट्रो मंडे’ की शुरुआत

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सुशासन वाला राज्य है, इसलिए पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। बिहार में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। पुलिस अपना काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा और पिछली कमियों को दूर किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार अग्निशमन विभाग की ओर से 80 अत्याधुनिक वाहनों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा एआई तकनीक आधारित कंट्रोल रूम की भी शुरुआत की गई।

सरकार का मानना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी अग्निशमन सेवा की प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में इन नए दमकल वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version