बिहार

Bihar : किसी और लड़की से प्रेम संबंध के कारण 'दूल्हे' ने शादी से पहले ही कर दी 'दुल्हन' की हत्या

ByNI Desk,
Share
Bihar : किसी और लड़की से प्रेम संबंध के कारण 'दूल्हे' ने शादी से पहले ही कर दी 'दुल्हन' की हत्या
Bihar Sharif | बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। आज सुबह क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। लड़की के परिजन हत्या का आरोप उसी लड़के पर लगा रहे हैं, जिसकी मृतका दुल्हन बनने वाली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थरथरी थाना इलाके के द्वारिकाबिगहा (Dwarikabigaha) गांव में सुबह एक लड़की का सिरकटा शव बरामद किया गया है। हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को गेहूं के भूसे में छिपा दिया था। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (Khushbu Kumari) के रूप में की गई है। इसे भी पढ़ें :-Uttar Pradesh : शराब की लत वाला गांव बन गया Organic Farming का मॉडल गांव, जानें खास बातें मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर (Neerarpur) गांव निवासी आजाद कुमार (Azad Kumar) से तय हुई थी। आरोप है कि सुबह आजाद ने अपनी होने वाली दुल्हन खुशबू (Khushbu) को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी। इस बीच, लड़की का शव भूसे में देखा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या उसके भावी दूल्हे के अन्यत्र प्रेम संबंध में हुई है। परिजनों का दावा है कि आजाद (Azad) का किसी और लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि आजाद अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था। इसे भी पढ़ें :-Corona Virus को मात देकर अस्पताल से घर लौटे Sachin Tendulkar, डॉक्टरों का जताया आभार थाना प्रभारी चंदन कुमार (Chandan Kumar) ने बताया कि शव को Post-mortem के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। इसे भी पढ़ें :-West Bengal Election 2021 : EC ने ममता बनर्जी को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया
Published

और पढ़ें