Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

Patna, Sep 04 (ANI): Bihar Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary addresses a press conference at his official residence, in Patna on Thursday. (ANI Photo)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है।

श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।

Also Read : बिहार की चार हस्तियों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन भुगतान के लिए जारी यह राशि शिक्षण संस्थानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उन्नत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के भुगतान के लिए सरकार की ओर से लगातार राशि स्वीकृत एवं विमुक्त की जा रही है। इसके तहत विभिन्न अनुदानित शिक्षण संस्थानों के कर्मियों के वेतन एवं अन्य मदों में भुगतान के लिए राशि जारी की जा रही है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version