इंडिया ख़बर

चीन की नापाक हिमाकत, अरुणाचल प्रदेश से 17 साल के लड़के का अपहरण, सांसद ने किया रिहाई का अनुरोध

ByNI Desk,
Share
चीन की नापाक हिमाकत, अरुणाचल प्रदेश से 17 साल के लड़के का अपहरण, सांसद ने किया रिहाई का अनुरोध
नई दिल्ली | China Kidnapped Indian Boy: चीन अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। अब खबर है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश से एक लड़के का अपहरण कर लिया है। खबरों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) से सांसद तापिर गाओ ने कहा कि, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने राज्य में भारतीय क्षेत्र के अपर सियांग जिले से 17 वर्षीय एक किशोर का अपहरण कर लिया है। China Kidnapped Indian Boy: चीन भारतीय सीमा में आए दिन घुसपैठ करता रहता है। खातौर से अरूणाचल प्रदेश में तो उसकी घुसपैठ की लगातार कोशिष रहती है। सांसद तापिर गाओ ने जानकारी देते हुए कहा कि, बुधवार को अपहृत किशोर की पहचान मिराम तरोन के रूप में हुई है। चीनी सेना ने सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से किशोर का अपहरण किया है। ये भी पढ़ें:- अब उत्तराखंड में बदल सकती है मतदान की तारीख, पंजाब में चुनाव आयोग पहले ही कर चुका बदलाव दोस्त ने दी जानकारी तापिर गाओ के मुताबिक, चीनी पीएलए से बचकर भागने में कामयाब रहे तरोन के दोस्त ने इस घटना की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी। जिसके बाद इस अपहरण की घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि, दोनों किशोर जिडो गांव के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें:- भगवंत मान में केजरीवाल का अक्स तलाशता पंजाब? जल्द रिहाई का किया अनुरोध बता दें कि, सांसद गाओ ने ट्वीट कर मंगलवार को चीनी सेना की इस करतूत की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट के साथ अपहृत किशोर की फोटो भी शेयर की थी और भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियों से किशोर की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। ये भी पढ़ें:- सीएम केजरीवाल का पंजाब सीएम चन्नी पर घातक प्रहार, कहा- चन्नी आम आदमी नहीं, बेईमान आदमी है
Published

और पढ़ें