Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं AAP के कार्यकर्ता : मनीष सिसोदिया

Manish Sisodia

New Delhi, Jan 05 (ANI): Aam Aadmi Party (AAP) National Convener Arvind Kejriwal and party leader Manish Sisodia address a press conference, at the party office in New Delhi on Sunday. (ANI Photo/Ishant)

Manish Sisodia : जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि भाजपा हार के डर से ‘आप’ कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। भाजपा लोगों को धमकी दे रही है क‍ि वे आप को वोट न करें। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख नजदीक है और आम आदमी पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप भी चरम सीमा पर है। (Manish Sisodia)

सोमवार को एक वीडियो रिलीज कर मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब जनता अपने वोट से देगी। बाबा साहेब ने लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाकर जनता को मालिक बनाया है। अब भाजपा जनता को धमका रही है। 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को धमकी दे रहे हैं। मैं भाजपा वालों को बता दूं, हम बाबा साहेब और भगत सिंह जी के चेले हैं, इनकी गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने और केजरीवाल को फिर मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

Also Read : शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 319 अंक फिसला

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के गुंडे जंगपुरा विधानसभा में उन लोगों तक पहुंच रहे हैं, जो मेरा समर्थन कर रहे हैं, चुनाव प्रचार के दौरान जो लोग मेरे गले में माला पहना रहे हैं। (Manish Sisodia)

भाजपा उन लोगों से कह रही है कि वे मेरा समर्थन क्यों कर रहे हैं। दिल्ली का चुनाव बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य का चुनाव है। जनता मन बना चुकी है कि केजरीवाल को दोबारा लाया जा रहा है। गुंडागर्दी के दम पर भाजपा यह बाजी पलट नहीं पाएगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। (Manish Sisodia)

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो मुख्य चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा का कहना है कि हार के डर से आम आदमी पार्टी बौखला गई है। 

Exit mobile version