Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महरौली के योगमाया मंदिर में की पूजा

New Delhi, Jul 06 (ANI): Delhi Chief Minister Rekha Gupta speaks after paying tribute to Shyama Prasad Mukherjee on his birth anniversary, at Shaheedi Park in New Delhi on Sunday. (@gupta_rekha X/ANI Photo)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को महरौली विधानसभा के विकास के लिए 135 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अपने महरौली दौरे के बीच मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेका। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महरौली विधानसभा के विकास के लिए 135 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। विकसित दिल्ली का सपना, आपके घर, कॉलोनी और विकसित विधानसभा से ही साकार होगा और महरौली उसी दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। हम महरौली की ऐतिहासिक भव्यता को सुरक्षित रखते हुए उसे 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रहे हैं। विरासत भी संरक्षित होगी और भविष्य भी सशक्त बनेगा।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि कुछ लोगों ने दिल्ली को सिर्फ विज्ञापनों में चमकाया। महरौली की विरासत, यहां की जरूरतें और नागरिकों की अपेक्षाएं वर्षों तक उपेक्षित रहीं। 

Also Read : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी फार्मा हब

उनकी राजनीति सिर्फ सत्ता-केंद्रित थी, हमारी राजनीति सेवा-सुशासन और विकास की है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्वच्छता सुनिश्चित करने, आधारभूत ढांचा मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं।

इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन सिद्धपीठ माता योगमाया मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “माता योगमाया शक्ति, संरक्षण और धर्म की दिव्य चेतना हैं, जिनकी कृपा से यह नगर सदियों से आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा पाता रहा है। मां से प्रार्थना है कि हर परिवार के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और मंगल का प्रकाश बना रहे।

उन्होंने पावन गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर जी में मत्था टेककर गुरु साहिब को नमन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “गुरु साहिब की कृपा से समाज में सेवा, समर्पण और समानता की भावना निरंतर बढ़ती रहे, यही प्रार्थना है। आज हम सब सप्तम पातशाह गुरु हर राय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व भी मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version