Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर

Giriraj Singh

Giriraj Singh: भाजपा ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे को लेकर संसद में प्रोटेस्ट शुरू किया है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है।

जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है रिश्ता क्या कहलाता है? इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।

एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी (Gandhi) जवाब दें जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है?

जॉर्ज सोरोस वो ही है, जो भारत को तोड़ने के लिए देश के खिलाफ बिलियन के बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। इसलिए सोनिया गांधी जवाब दें।(Giriraj Singh) 

Also Read : अविश्वास प्रस्ताव के जरिए विपक्ष मुद्दों से ध्यान भटका रहा है: जेपी नड्डा

भाजपा (BJP) ने बीते सोमवार को राहुल गांधी पर भारत को कथित तौर पर अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस जैसी ‘अंतरराष्ट्रीय ताकतों’ के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था।

सोरोस हमेशा से कॉन्सपिरेसी थ्योरीज के केंद्र में रहे हैं। बता दें कि भाजपा का दावा है कि सोरोस और कुछ अमेरिकी एजेंसियां, राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे एक खतरनाक त्रिकोण का हिस्सा हैं।(Giriraj Singh) 

भाजपा का दावा है कि सोनिया (Sonia) और राहुल गांधी के सोरोस से संबंध हैं। सोरोस के संगठन ने जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है।

Exit mobile version