Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कंझावला हादसे में पुलिस को दो लोगों की तलाश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन दो लोगों की तलाश में जुटी है जिन पर कंझावला हादसे (Kanjhawala accident) के आरोपियों (accused) को ‘बचाने की कोशिश’ करने का संदेह है।

कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती (girl) की मौत (died) हो गई थी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 18 दल मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर दो और लोगों की संलिप्तता सामने आई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की पहचान आशुतोष और अंकुश के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर आरोपियों को ‘‘बचाने की कोशिश’’ कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि सभी पांच आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि युवती और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे।

Exit mobile version