नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।
रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।
Also Read : जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म ‘काली खेती’ का ट्रेलर रिलीज
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की दमघोंटू हवा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के जीवन को खतरे में डाल दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और कागजी दावों से प्रदूषण नहीं रुकेगा।
एनएसयूआई ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए प्रभावी कदम उठाने और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
Pic Credit : UNI
