Budget 2025: संसद के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। उन्होंने संसद के दोनों सदनों की साझा बैठक को संबोधित किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बनाईं।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी अंत्योदय की भावना है, जिसके लिए मेरी सरकार संकल्पित रही है। गरीब को गरिमापूर्ण जीवन मिले, इसके लिए हम प्रयासरत हैं’। उन्होंने हर क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की पहल से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर आज अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।(Budget 2025)
उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के सम्मान के लिए केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का फैसला किया है।
साथ ही केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के यूनिफाइड पेंशन के तहत 50 फीसदी निश्चित पेंशन देने का फैसला किया गया है।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘आवास के लिए हमने ठोस कदम उठाए हैं। पीएम आवास योजना को बढ़ाते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे, 5 लाख 36 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे’।
also read: Budget से पहले छाई निर्मला सीतारमण की मधुबनी साड़ी,क्यों कहलाती है भारत की शान?
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत अब तक सवा दो करोड़ स्वामित्व कार्ड जारी किए हैं, जिनमें से 70 लाख पिछले छह महीने में लागू किए गए हैं।(Budget 2025)
किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ रुपए का भुगतान पिछले महीने किया गया है और आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 और उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को बीमा देने का फैसला किया गया।
साथ ही छोटे उद्यमियों के लिए मुद्रा ऋण की सीमा पांच लाख से बढ़ा कर 10 लाख कर दी गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, ‘नारी शक्ति वंदन के लिए लोकसभा, विधानसभा में आरक्षण हमारा अहम कदम है। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को नौ लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं।(Budget 2025)
तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। 1.15 करोड़ से ज्यादा ऐसी लखपति दीदी बन गई हैं। ये महिलाएं उद्यमी के रूप में काम कर रही हैं’।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए किसान, जवान, विज्ञान के साथ अनुसंधान का रोल है। 50 हजार करोड़ की लागत से नेशनल रिसर्च सेंटर बनाया गया है।
10 हजार करोड़ की लागत से विज्ञान और प्रोद्योगिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इंडिया एआई मिशन शुरू किया गया है।(Budget 2025)