Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में कोहरे और भारी बारिश की संभावना

Heavy Rain

Heavy Rain: देशभर में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। यूपी में मौसम साफ रहेगा, हल्की धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रहेगी।

दिल्ली में हल्का कोहरा रहेगा, दिन में धूप निकलेगी और वायु गुणवत्ता ठीक रहने की संभावना है। बिहार और झारखंड में भी दिन साफ रहेगा और ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ सकती है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और कोहरे का अनुमान है, जबकि पंजाब और हरियाणा में ठंड बढ़ेगी, बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश (Heavy Rain) हो सकती है। कश्मीर में बर्फबारी और तेज हवाओं से ठंड का असर बढ़ेगा।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा, दिन में धूप निकलेगी, जबकि शाम को बादल छा सकते हैं। 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है।

बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी राज्यों में 21 जनवरी तक बारिश और बादलों का असर रहेगा। दक्षिण भारत में तमिलनाडु में 20 जनवरी को बारिश का अनुमान है। कर्नाटक सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब में ठंड तेज रहेगी, अमृतसर, जालंधर, मोगा और मोहाली जैसे क्षेत्रों में तापमान कम रहेगा। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में रोहतक और यमुनानगर जैसे इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जबकि फरीदाबाद और आसपास मौसम साफ रहेगा।

पहाड़ी क्षेत्रों का हाल

कश्मीर में बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण गलन बढ़ेगी। सोमवार को हल्की बर्फबारी और दोपहर बाद हल्की बारिश का अनुमान है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी और ठंड का प्रभाव जारी रहेगा।

read more: राहुल पटना पहुंचे लेकिन पप्पू यादव नदारद

Exit mobile version