Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति में : वांगचुंक

भारत के जानेमाने शिक्षा सुधारक, पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंक ने शनिवार को कहा कि भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति है।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “शुक्रवार को जब मैंने आज के विरोध-प्रदर्शन के लिए एकता एवं शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित आपातकाल की स्थिति में होगा।

Also Read : मुंबई से दिल्ली पहुंचे सीजेपी नेताओं को विमान से ही लिया हिरासत मेंं

उन्होंने लिखा मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बहुत सारे नेता थे लेकिन अब मुझे पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा किया जाएगा। अगर उन्हें रविवार तक रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version