Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बस के खाई में गिरने 17 लोग घायल

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दूरदराज के इलाके में बुधवार को एक यात्री बस के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें विशेष उपचार के लिए बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से उधमपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बस पचौंड से रामनगर जा रही थी तभी सुबह करीब आठ बजे गुल्ली गला के पास यह हादसा हो गया।

Also Read : कॉजपा नेताओं की रिहाई की मांग पर ओडिशा भाजपा ने नवीन पटनायक को घेरा

इस घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायल यात्रियों को बसंतगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त अनंत द्विवेदी से बात की। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद दी जा रही है और उनका कार्यालय जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version