Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पांच आतंकवादी ढेर

जासूसी

jammu kashmir encounter:  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू शीर्ष कमांडर सहित संगठन के पांच आतंकवादी मारे गए।

यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं।

also read: बॉलीवुड की इस मूवी में है 30 से ज्यादा लिपलॉक्स, तोड़े सारे रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बीती रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

सभी आतंकी स्थानीय निवासी(jammu kashmir encounter)

अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में हिज्बुल मुजाहिदीन का स्वयंभू शीर्ष कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ नाली भी शामिल है जो कथित तौर पर दक्षिण कश्मीर क्षेत्र में आतंकवाद से जुड़े कई अपराधों में संलिप्त था।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान इरफान लोन, आदिल हुसैन, मुश्ताक इटू और यासिर जावेद के रूप में हुई है और ये सभी स्थानीय निवासी थे।

Exit mobile version