Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

श्रीनगर में कश्मीरी पंडितों ने धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जन्माष्टमी

कश्मीरी पंडितों ने शुक्रवार को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी मनाई तथा शहर के मध्य क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, शोभायात्रा हब्बा कदल इलाके स्थित गणपतयार मंदिर से शुरू हुई और क्रालखुद तथा बरबरशाह से होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर तक पहुंची।

Also Read : एफसीआरए संशोधन विधेयक पर जेपीसी के अध्यक्ष बने संजय जायसवाल

उन्होंने बताया कि शहर के मध्य क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा, जहां पुरुषों, महिलाओं और बच्चों समेत श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कुछ बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में सजे हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भजन गाए, शोभायात्रा में भाग लिया और नृत्य भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद शोभायात्रा जहांगीर चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंची।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version