Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कुलगाम में मुठभेड़ दो आतंकवादी ढेर

Kulgam Encounter :- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के कुज्जर गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। अधिकारियों ने कहा मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद किए जा रहे हैं। 

घेराबंदी और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह ही घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। (आईएएनएस)

Exit mobile version