Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मिला पुराना ‘गोला’

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग जिले में एक पुराना ‘गोला’ बरामद किया गया और उसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जंग लगा पुराना ‘गोला’ मंगलवार देर रात दक्षिण कश्मीर जिले के शांगस (Shangus) के चितरगुल इलाके के सुंगलान (Sunglan) से बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि बुधवार तड़के बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और ‘गोले’ को निष्क्रिय किया। (भाषा)

Exit mobile version