Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कश्मीर में हल्के भूकंप के झटके

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुछ हिस्सों में रविवार को कम तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक सुबह 06.57 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल (Richter Scale) 3.9 पर मापी गयी। भूकंप का केंद्र 34.42 उत्तरी अक्षांश और 74.88 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 38 किलोमीटर की गहराई में रहा। भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

Exit mobile version